योग मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ एवं मजबूत बनाता है:- प्रधानाचार्य, प्रो. मो. इफ्तेखार अहमद

योग मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ एवं मजबूत बनाता है:- प्रधानाचार्य, प्रो. मो. इफ्तेखार अहमद

मिल्लत महाविद्यालय, लहेरियासराय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ योग शिविर।

योग ना सिर्फ हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन और मस्तिष्क दोनों को मजबूती प्रदान करता है:- प्रो. महेश चंद्र मिश्रा

तनावपूर्ण जिंदगी में बड़ी राहत प्रदान करता है योग:- डॉ. जमशेद आलम

योग से मिलती है मानसिक शांति:- डॉ. अब्दुस सलाम
जे टी न्यूज

लनामिवि दरभंगा:- आज दिनांक 21 जून 2023 को स्थानीय मिल्लत महाविद्यालय, दरभंगा में 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य प्रो. मो. इफ्तिखार अहमद की अध्यक्षता में किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य प्रो. मो. इफ्तेखार अहमद ने कहा कि योग दिवस 2023 का थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ है जिसका तात्पर्य धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है। प्रो. अहमद ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि योग का अंतर्राष्ट्रीय पटल पर व्यापक पहुंच होने से मानवता का अधिकाधिक कल्याण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि योग हमें मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ एवं मजबूत बनाता है।*
भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. महेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि योग ना सिर्फ हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन और मस्तिष्क दोनों को मजबूती प्रदान करता है। योग के कारण हमारे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है जिसकी सहायता से हम हर बीमारी से लड़ने के काबिल बनते हैं। योग करने से मन शांत होता है तथा इससे मानव को अनेक लाभ होते हैं। योग के माध्यम से अस्थमा, मधुमेह, रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. जमशेद आलम ने कहा कि दैनिक जीवन में योग को जगह देने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। यह हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करता है। आइक्यूएसी के कोऑर्डिनेटर डॉ. अब्दुस सलाम जिलानी ने कहा कि इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है जिससे एकाग्रता बढ़ती है। योग के द्वारा चिंता, तनाव तथा अवसाद जैसी समस्याओं से भी मुक्ति पाई जा सकती है। श्री राम शंकर झा ने सभी को योग के विभिन्न आसनों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया। उक्त अवसर पर जलालुद्दीन मुजफ्फर, शायक हमीदी, मो. शमीम, मो. रेजाउल्लाह, रमेश कुमार चौधरी, श्रीमती पूनम कुमारी, मो. अकील, प्रदीप कुमार दास, आफाक नजमी, मो. बसार, मो. शमीम, मो. नसीरुद्दीन खान, अरुण कुमार रजक, राजेश कुमार मंडल, मो. सिराजुद्दीन, मो. शौकत अली खान व रंजीत पासवान आदि के साथ ही कई शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी तथा एनएसएस के कार्यकर्ता मो. आकिब, मो. अफसार, फैसल रहमानी, नौशीन, फरजाना फिरोज, सूफिया नाज, शाह जहा, नाज, गुलनाज़, शानिया, नूर, हबीबा, उजमा, फरजाना परवीन, नेहा व दिलकश आदि लोगों ने योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।*

Related Articles

Back to top button