मधुबनी में आन बान सान के साथ लहराया गया तिरंगा

मधुबनी में आन बान सान के साथ लहराया गया तिरंगा


राजू प्रसाद/जेटी न्यूज

मधुबनी नगर।देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री, मधुबनी जिला सह मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, बिहार, लेशी सिंह के द्वारा मुख्य समारोह स्थल पुलिस केंद्र, मधुबनी पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा का ध्वजारोहण किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा , पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार उनके साथ मौजूद रहे।
सदर अनुमंडल में सदन मॉडल पधारकर अश्वनी कुमार ने झंडा फहराया किया
वह नगरपालिका में महापौर अरुण राय झंडा तोलन किया उनके साथ उप महापौर
अमानुल्ला खान जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार भी मौज थे।

वही द रहिका कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नमेनदू झा ने द रहिका कोऑपरेटिव बैंक के कैम्पस में झंडा तोलन किया। और अन्य सभी कार्यालयों पर उनके पदाधिकारियों के द्वारा झंडा फहराया गया।
ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने न केवल जिले के विभूतियों के योगदान का स्मरण किया बल्कि, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन हरियाली, आर्थिक हल युवाओं को बल, सामाजिक सुरक्षा कोषांग की योजनाएं, दिव्यांग सशक्तिकरण, जीविका, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, खेल, आपदा प्रबंधन कोषांग, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, बाल विकास परियोजना, मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ और मिथिला हाट, अररिया संग्राम सहित विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने सम्मान गारद का निरीक्षण भी किया। जिसमें प्रेड कमांडर नीतीश कुमार और टूआईसी सार्जेंट अमरेंद्र कुमार थे। निरीक्षण की टुकड़ी में एसएसबी, सशस्त्र बल (पुरुष) डीएपी, सशस्त्र बल (महिला) डीएपी, गृहरक्षक, एनसीसी और स्काउट गाइड के दल शामिल थे।

उन्होंने मौके पर पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया। इसे पाने वालों में पुलिस से पुलिस अवर निरीक्षक अनूप कुमार, सिपाही सुरेश कुमार, सिपाही मनोहर कुमार, स्वास्थ्य से आयुष्मान भारत योजना के लिए मधुबनी मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल मधुबनी, ई टेलीमेडिसिन के क्षेत्र से डॉ अब्दुल बासित और डॉ धीरज कुमार सिंह, शिक्षा के क्षेत्र से मूल्यांकन मैट्रिक्स के आधार पर धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मलमल, कलुआही एवं सरिता कुमारी, शिक्षिका, जनता उच्च विद्यालय बेल्हवार रहे। वहीं, मैट्रिक एवं इंटर में सर्वोच्च प्राप्तांक पाने वाले छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें मोनू कुमार, श्री सागर सर्वजानकी उच्च विद्यालय नरहिया (मैट्रिक), सनया खातून, जी एम एस एस +2 उच्च विद्यालय (मैट्रिक), नीलम कुमारी, एपीजी+2 उच्च विद्यालय ब्रम्होत्रा, पंडौल (इंटर), राशि कुमारी, आर के कॉलेज, मधुबनी (इंटर) के नाम शामिल हैं। खेल से पीयूष आर्यन एवं रिया कुमारी (बैडमिंटन) एवं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर 17 (बालक) प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।जिला प्रशासन मधुबनी के जिला स्तरीय कार्यालयों से उल्लेखनीय रूप में सेवा प्रदान करने के लिए सुरेंद्र पाल चौधरी, लिपिक, जिला गोपनीय शाखा एवं प्रमोद कुमार, लिपिक, जिला जन शिकायत कोषांग को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button