दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर

दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर

जे टी न्यूज़, जयनगर (संटू नायक ) : जयनगर शहर के मैन रोड स्थित प्रसिद्ध आस्था का प्रतीक सर्वदेवमयी माता मंदिर मैं दुर्गा पूजा की की तैयारी जोर-जोर से चल रही है आगामी 15 अक्टूबर से शुरू नवरात्र को लेकर इस बार प्रकृति के थीम पर ब्रह्मांड के पंचतत्वों पर होगी। जिसमें अग्नि, जल, आकाश, वायु और धरती शामिल हैं। यह जानकारी मंदिर कमेटी के सदस्य श्याम किशोर सिंह, दिनेश जागिड़, अरुण गुप्ता, सीताराम गुप्ता ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि शहर का प्रसिद्ध दुर्गा माता का सर्वदेवमयी माता मंदिर मैं सिर्फ पूजा भव्य होगी ,बल्कि महिषासुर का विनाश करती दुर्गा माता की मूर्ति का साइज भी बड़ा होगा

एवम माता के साथ कई देवी देवताओं के प्रतिमा स्थापित किए जाएंगे। इस मंदिर प्रांगण में चैत्र व शारदीय नवरात्र पर विशेष आयोजन किए जाते है। नवरात्रा मैं विद्वान पंडितों द्वारा हवन यज्ञ, कन्या पूजन व मां की चौकी भी प्रसिद्ध भजन मंडलियों द्वारा किया जाता रहता है। महामाई की 108 ज्योति प्रज्वलित की जाती है, जोकि नवरात्र में अखंड चलती है। मंदिर में नवरात्रों पर भक्तों की भारी भीड़ रहती है। माता रानी के दर्शनों को सब आतुर दिखाई देते हैं। हर कोई अपनी मुराद पूरी होने की उम्मीद में यहां नतमस्तक होता है ,और मां को प्रसन्न करने का प्रयास करता है। भक्तों की असीम आस्था है। मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां नतमस्तक होने पहुंचते हैं। इसके साथ ही यह मंदिर जरूरतमंदों की सेवा में भी तत्पर रहता है।होती है पूजा-अर्चना एवं आरती नवरात्र में शाम में होने वाली महाआरती श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केंद्र है।। दूर दराज से श्रद्धालु यहां आकर महाआरती में शामिल होते हैं। बच्चे बूढ़े जवान सभी हाथ जोड़े मां की आराधना में मग्न हुए डूबे रहते हैं। वैसे तो इस मंदिर में प्रतिदिन सुबह शाम विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती की जाती है। लेकिन नवरात्र की महाआरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष होता है।

कमेटी से जुड़े सदस्य ध्रुव गुप्ता, हनुमान मोर,शंकर रुंगटा, पशुपति सराफ, रोशन सरदार, प्रमोद सुरेका, चांदसी बाबू, ने बताया की पूजा कमेटी के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी कन्या पूजन पर विशेष इंतजाम किया जाएगा। 1001 कन्याओं का पूजन कमेटी के द्वारा किया जाएगा। शहर के बीचो-बीच मेंन रोड में स्थित सर्वदेवमयी माता मंदिर का खास महत्व है। 1960 ई से माता की पूजा लगातार होती आ रही है। इससे पूर्व यह पूजा कमला रोड में होती थी। श्रद्धालुओं के द्वारा इस पूजा को शहर के में रोड में स्थापित कर लगातार पूजा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button