जयनगर में दो घरो में 25 लाख का सम्पत्ति की हुयी चोरी

जयनगर में दो घरो में 25 लाख का सम्पत्ति की हुयी चोरी


जे टी न्यूज़, जयनगर :
जयनगर थाना क्षेत्र के कुआढ़ गांव में दो दिनो में दो घरो में चोरी हुयी। जिसमें करीब 25 लाख की सम्पत्ति चोरो ने चोरी कर लिया। बीती रात डा. प्रवीण प्रभात के घर चोरो ने घर का ताला तोड़कर घूस गया। तथा गोडरेज को तोड़कर 15 लाख रूपये मुल्य के आभूषण, नगद समेत अन्य समानो की चोरी कर लिया। इसीतरह दो दिन पुर्व गांव में.ही दिलीप कुवर के घर से चोरो ने दोलाख नगद तथा 6 लाख के आभूषण की चोरी कर फरार हो गया।

इस मामले में पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार चोरो ने नशीली दवा का प्रयोग कर घर के लोगो को पहले बेहोश कर दिया। तथा गोडरेज का ताला तोड़कर 15 लाख के आभूषण व गाड़ी के कागजात तथा नगद लेकर फरार हो गया। इसी आवेदन में दिलीप कुंवर के घर से दो नगद समेत 8 लाख की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि एफआईआर कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button