अंबेडकर को अपमानित करना भाजपा को महंगा पड़ेगा – सुनील मिश्र
अंबेडकर को अपमानित करना भाजपा को महंगा पड़ेगा – सुनील मिश्र
जे टी न्यूज, मधुबनी:

आज भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रहिका लोकल कमिटी की बैठक रहिका पार्टी भोगेंद्र यादव भवन कार्यालय में सुनील मिश्र की अध्यक्षता में हुई, बैठक में सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव मौजूद रहे, बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा भाजपा संविधान के बदौलत आज सत्ता में है और उनके गृहमंत्री डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को अपमानित कर रहे हैं,हम मांग करते हैं कि गृहमंत्री को हटाया जाए, किसी महान नेताओं पर इस तरह का टिप्पणी करना सीपीएम बर्दाश्त नहीं करेगा , मोदी जी सरकार संवैधानिक ढ़ांचा को बर्बाद करने मे लगे है , बैठक में सुनील मिश्र ने कहा कि देश के तड़ीपार गृहमंत्री बन बैठे अंबेडकर जी पर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी करना भाजपा को महंगा पड़ेगा,d
लोकल कमिटी सचिव ने कहा कि 30 दिसंबर 24 को रहिका के साथी जिला पदाधिकारी मधुबनी कार्यालय पर आयोजित धरना में शामिल होंगें सीपीएम जिला कमिटि सदस्य सोनधारी यादव ने कहा कि भाजपा आरएसएस के मंसूबे को लागू करना चाहता है जिसे हम सब पुरे नहीं होने देंगे,कल वामपंथ की धरना मधुबनी में सफल होगी। बैठक में भागवत यादव, लाल बाबू यादव,मो आवीद, नारायण पासवान,जवाहर राउत, दिनेश राम परेखन यादव, विनोद कुमार सहित अन्य नेताओं ने धरना को सफल बनाने पर बल दिया।



