छठ सामाजिक समानता एवं एकता का संदेश देने वाला पर्व – विधायक

छठ सामाजिक समानता एवं एकता का संदेश देने वाला पर्व – विधायक

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: छठ भारत की संस्कृतिक में रचा- बसा महापर्व है यह सामाजिक एकता एवं समानता का संदेश देने वाला पर्व है। लोक आस्था का यह महापर्व बिहार में विशेष महत्व रखता है।उपरोक्त बातें मोरवा विधायक रणविजय साहू ने ताजपुर प्रखंड के कोठिया पंचायत सरकार भवन मे छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ी वितरण के दौरान कही।उन्होने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक पंचायत मे पचास – पचास चिन्हित वैसे छठ व्रती जो असहाय, गरीब है उनके बीच साड़ी वितरण किया जाना है। चिन्हित व्रतियों को पहले ही कूपन उपलब्ध करा दिया गया है । कोठिया के अलावे प्रखंड के सरसौना, रजवा,मुरादपुर बंगरा,रहीमाबाद,रामापुर महेशपुर ,फतेहपुरवाला आदि पंचायत में साड़ी का वितरण किया गया।मौके पर नगर अध्यक्ष नवीन कुमार,प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम, मुखिया धर्मेंद्र कुमार, पवन सिंह , अनिल कुशवाहा, राहुल राय, सुरेश राम , अशोक सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button