पूर्व राष्ट्रपति डा० -राजेन्द्र प्रसाद को संसद सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी- विनोद कुमार सिंह

पूर्व राष्ट्रपति डा० -राजेन्द्र प्रसाद को संसद सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी- विनोद कुमार सिंह

जे टी न्यूज, नई दिल्ली : स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद का आज जन्मदिन है।राज्यसभा के उपसभापति, हरिवंश ‘अर्जुन राम मेघवाल राज्य मंत्री ‘व संसद सदस्य वपूर्व सदस्यों समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर लोकसभा और राज्यसभा के महासचिव क्रमशः उत्पल कुमार सिंह और पी.सी.मोदी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विशिष्टजनों को लोक सभा सचिवालय द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित डा. राजेन्द्र प्रसाद के जीवनवृत्त वाली पुस्तिका भेंट की गई।

सर्व विदित रहे कि डा.राजेन्द्र प्रसाद के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डा. एस. राधाकृष्णन ने 5 मई,1964 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में किया था।

Related Articles

Back to top button