निगम की सफाई व्यवस्था का फिर खुली पोल

निगम की सफाई व्यवस्था का फिर खुली पोल

नगर वासियों में निगम की प्रति आक्रोश

 

जे टी न्यूज़ , मधुबनी : डीएम के आदेश का नगर निगम के अधिकारी सही तौर पर पालन नहीं कर रहा। बड़ा बाजार में कचरे की ढेर की बदबू से स्थानीय जनता परेशान एवं राहगीर हल्कान है। बता दें कि नगर निगम क्षेत्र के बड़ा बाजार में कचरे की ढेर लगा है। जिसकी बदबू से लोग परेशान हो रहे है। स्थानीय जनता ने बताया की नगर निगम के सफाई कर्मी बड़ा बाजार में नियमित रूप से कचरा का उठाऊ नहीं करते। जिससे काफी बदबू आ रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो बड़ी बीमारी को नगर निगम दावत दे रहे है। कहा

आवारा जानवर द्वारा कचरे की ढेर को जहां तहां बिखेर देता है। लोगो ने बताया नगर निगम के अधिकारी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। सफाई कर्मी या नगर निगम शहर को बेहतर ढंग से साफ सफाई को लेकर चिंतित नहीं है। जिससे यत्र तत्र कचड़ा पड़ा रहता है। लोगो ने आरोप लगाते हुए आगे बताए की नगर निगम के सफाई कर्मी साफ सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर फोटो खींचकर बड़े अधिकारी को दिखा देते हैं। लेकिन जमी पर सही तौर पर कार्य नही किया जाता है। बताए की नगर निगम के बड़े अधिकारी शहर में बेहतर ढंग से कार्य हो रहा है की नहीं, इसको लेकर कभी निरीक्षण नहीं करते हैं। बता दे की डीएम टास्क फोर्स की बैठक में नगर निगम के आयुक्त को सफाई व्यवस्था को लेकर आदेश दिया गया है। परतूं डीएम का आदेश को नगर निगम नजर अंदाज़ कर रहा है। वही इस संबंध में पूछे जाने पर

नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि आउटसोर्सिंग एजेंसी से काम करने वाले सफाई कर्मियों के द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कार्य को रोके जाने की सूचना मिली है। सिटी मैनेजर से प्रतिवेदन मांगा गया है। आउटसोर्सिंग एजेंसी को इसके लिए जरूरी निर्देश दिया गया है। शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखने का आदेश दिया गया है। वहीं सफाई कर्मियों को भी शहर की स्वच्छता में अग्रणी भूमिका निभाने को कहा गया है। Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button