चचेरे भाई गोलीकांड मामले में आरोपी दो महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया

चचेरे भाई गोलीकांड मामले में आरोपी दो महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जे टी न्यूज़, जयनगर :

जयनगर पुलिस ने कोरहिया में चचेरे भाई को गोलीमार कर घायल करने मामले दो महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित रीना देवी व सविता देवी है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि कोरहिया गांव में जमीन विवाद को लेकर आपसी रंजिश को ले हुये गोलीकांड में चचेरे भाई ने केशव कुमार सिंह को गोलीमार कर घायल कर दिया। इस मामले में घायल के बयान पर पंचायत के मुखिया महेश यादव ,आशु सिंह समेत छह आरोपित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुयी थी। जिसमें दो महिला आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button