चेनारी के लाल का सिंगरौली में निधन

चेनारी के लाल का सिंगरौली में निधन

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड के दिनेश श्रीवास्तव ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में काफी दिनों से रह रहे थे। वे नगर निगम के सदस्य पद पर अपनी सदस्यता के लिए चुनाव भी लड़े थे। उन्होंने अथक प्रयास किया लेकिन वे मुकाबला करते हुए पराजित हो गये थे। उनके बड़े भाई ओम प्रकाश श्रीवास्तव चेनारी प्रखंड के खुरमाबाद के समाजसेवी एवं उपसरपंच भी हैं। वहीं रोहतास जिले का कोई भी व्यक्ति यदि सिंगरौली जाता था और उन से संपर्क करता था तो वे उसका हर संभव मदद करने का कार्य करते थे। इसी बीच सिंगरौली में में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले के लोगों में मायूसी छा गई। उनके निधन पर सिंगरौली के तमाम जनप्रतिनिधि एवं जनता ने भी काफी गहरा दुख प्रकट किया है। उक्त घटना को सुनकर रोहतास जिला के लोक जनशक्ति पार्टी के जिला प्रवक्ता उमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने पहुंचकर उनके परिवार को संतान दी एवं हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। वहीं आने वाला दिन सिंगरौली की जनता को उनकी सेवा सद्भाव भाव के लिए परिवार हर संभव मदद करेगी। उनके अंतिम शव यात्रा में काफी बिहारी लोग जुटे हुए थे।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button