लोकसभा चुनाव से पूर्व युवा मोर्चा की नई टीम का गठन पुराने नेताओ की अनदेखी से आक्रोश

लोकसभा चुनाव से पूर्व युवा मोर्चा की नई टीम का गठन पुराने नेताओ की अनदेखी से आक्रोश

जे टी न्यूज़, दरभंगा/सिंहवाड़ा : भाजपा युवा मोर्चा की नवगठित कमिटी का घोषणा होने के बाद संगठन के नए कार्यकारिणी ने पुराने युवा नेताओं को पद नही मिलने पर सिंहवाड़ा भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं में आक्रोश है। नए प्रखंड कमिटी के गठन के बाद युवा मोर्चा के नेता सोशल मीडिया में जानकर भड़ास निकाल रहे है। हालाकि पूर्व के प्रखंड कमिटी में भाजपा युवा मोर्चा में सभी नेताओ का कार्यकाल अच्छा रहा है। जिसके कारण युवा मोर्चा का विस्तार भी किया गया था। वही सैकड़ों की संख्या में दूसरे दल के युवा नेता भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बन भाजपा का सदस्यता ग्रहण किए थे। जिस कारण प्रखंड युवा मोर्चा कमिटी बूथ स्तर पर मजबूत बन गए थे। वही नए कमिटी के गठन के बाद से पूर्व के भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं में आक्रोश है। उन्हें काम के मुताबिक सम्मान नही मिलने पर वरीय नेताओ मे विरुद्ध आक्रोश है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि सिंहवाड़ा भाजपा संगठन में कुछ नेता अपनी मर्जी से संगठन को अपने ढंग से मन मुताबिक चलाना चाह रहे हैं। जिसका खामियाजा आगामी चुनाव में जाले विधानसभा में देखने को मिलेगी। अगर कार्यकर्ताओं को काम के हिसाब से संगठन में स्थान नही दिया जाएगा तो सिंहवाड़ा भाजपा को चुनाव में पुराने नेताओ का विरोध को झेलना होगा। वही युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश भगत ने बताया कि युवा मोर्चा के बिना किसी कार्यकर्ता के पूछे अध्यक्ष पद पर चयन कर दिया गया जिससे कार्यकर्ताओं के भीतर भारी रोष है युवा मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता राजन बिहारी ने बताया कि हम लोगों को बिना जानकारी दिए हुए नई टीम का गठन कर दिया गया जिसका हम लोगों के पास कोई जानकारी तक नहीं है। युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी टिंकू सिंह ने बताया कि हम लोगों के अंदर पुराने कमेटी के जो सदस्य थे उन लोगों से कम से कम बात करके टीम का गठन करना चाहिए था युवा मोर्चा के मंत्री गुड्डू चौरसिया ने बताया कि युवा मोर्चा अपने मर्जी से थोपा जा रहा है जिसे हम लोग पूर्ण रूप से विरोध करेंगे युवा मोर्चा के परशुराम ठाकुर ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं कि पार्टी है फिर भी कार्यकर्ता को नजर अंदाज किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button