विवाह उत्सव पर मिथिलांचल में दीपावली मनाई जाएगी

विवाह उत्सव पर मिथिलांचल में दीपावली मनाई जाएगी

जे टी न्यूज़, जनकपुर:

जयनगर जनकपुर आज विवाह पंचमी के दिन भगवान राम एवं सीता के विवाह उत्सव पर शाम को जनकपुर नहीं पूरे मिथिलांचल में दीपावली बनाई जाएगी। यह जानकारी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास ,उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास ,पुरोहित ऋषिकेश दास ,जनकपुरविकास परिषद के अध्यक्ष शीतल शाह, समाजसेवी घनश्याम मिश्र ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया की विश्व प्रसिद्ध विवाह पंचमी महोत्सव पर इस बार विशेष आयोजन का विशेष महत्व है क्योंकि अयोध्या में रामलाला विराजमान हो रहे हैं। विवाह पंचमी के महोत्सव पर अयोध्या से आ रही बारात का विशेष ख्याल रखा जाएगा इस बार अयोध्या की पावन धरती पर भगवान राम एवं लक्ष्मण सहित अन्य देवी देवताओं की भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है आने वाले समय में जल्द ही रामलाल का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा जनकपुर एवं अयोध्या का रिश्ता जग जाहिर है। इसलिए इस बार विवाह पंचमी के दिन जानकी मंदिर में हर बार दीप प्रज्वलित की जाती थी इस बार जानकीमंदिर एवम जनकपुर नहीं पूरे मिथिलांचल के लोग अपने-अपने घर मकान के आगे द्वीप जलाकर विवाह पंचमी महोत्सव मनाते हुए दीपावली मनाएंगे।

Related Articles

Back to top button