निसहाय मरीजों को हर संभव सहयोग प्रदान करने को प्रतिबद्ध रहेगा चंद्रा डेंटल हेल्थ सेंटर –जिलाध्यक्ष

निसहाय मरीजों को हर संभव सहयोग प्रदान करने को प्रतिबद्ध रहेगा चंद्रा डेंटल हेल्थ सेंटर –जिलाध्यक्ष

डेंटल हेल्थ सेंटर के उद्घाटन में वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया शिरकत

जे टी न्यूज, मधुबनी: शहर से सटे रामपट्टी चौक स्थित चंद्रा डेंटल हेल्थ चिकित्सालय का उद्घाटन शुक्रवार को राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव एवं पूर्व मुखिया रामकरण यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रबंधक चंद्रभूषण यादव ने उद्घाटन में शामिल अतिथियों को पाग चादर एवं फूल मालाओं से सम्मानित भी किया। उदघाटन के बाद राजद जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि इस चंद्रा डेंटल हेल्थ चिकित्साल्य के शुभारंभ से आसपास एवं सुदुर क्षेत्र के लोगों को काफी सहायता मिलेगी। गरीब निसहाय मरीजों को यह दंत चिकित्साल्य हर संभव सहयोग भी प्रदान करेंगे। पूर्व मुखिया राम करण यादव ने डॉक्टरों से मरीजों के प्रति संवेदना एवं तत्परता से समस्याओं का निदान किए जानें की अपील किया। वहीं डेंटल आर्थो विशेषज्ञ डॉ चंद्रा नंद स्वामी ने बताया कि विभिन्न तकनीकी उपकरणों एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित किए जाने को वे शत प्रतिशत प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने बताया कि मरीजों के समस्याओं के मद्देनजर स्वस्थ इलाज को प्राथमिकता देना ही मेरा पहला उद्देश्य हैं। इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग पटना के उप निदेशक अभदेश कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय दरभंगा के प्राचार्य सुष्मा सिन्हा, नवोदय मधुबनी के उप प्राचार्य फैयाज अहमद, कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार, सहायक अभियंता मनोज कुमार , पी डब्लू डी के अभियंता राणा ब्रजेश , दंत विशेषज्ञ डॉ चंद्रमणि राय, स्थानीय मुखिया अरुण कुमार चौधरी , पूर्व मुखिया हरि यादव, राजद के वरिष्ठ नेता महताब आलम एवं कृष्णकांत ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए।

Related Articles

Back to top button