क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में हुई मूर्ति विसर्जन, हर जगह मुस्तैद पुलिस बल…।

क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में हुई मूर्ति विसर्जन, हर जगह मुस्तैद पुलिस बल…

ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर थाना क्षेत्र एवं चकमेहसी थाना क्षेत्र में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर पूजा समिति के सदस्यों ने गाजे-बाजे के साथ मां शारदे की प्रतिमा को नदी व तालाब में माता का जयकारा लगाते हुए मूर्ति विसर्जन किया। कोयलाम के कपूरपट्टी में कल्याणपुर पुलिस के साथ हायाघाट सीमावर्ती पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस निरीक्षक समस्तीपुर कुमार ब्रजेश के नेतृत्व में मुस्तैद थी।

कल्याणपुर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बागमती तट एवं बूढ़ी गंडक तट पर जगह-जगह पुलिस तैनात है।

थाने से एस.आई. अजीत कुमार त्रिवेदी, आफताब अहमद खान, सुरेश प्रसाद गुप्ता, रामाधार सिंह, टूना नंद सिंह आदि विधि व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग में थे। दूसरी ओर चकमेहसी थाना अध्यक्ष खुशबू उद्दीन सैप के जवान एवं सशस्त्र बल के साथ सैदपुर, कलौजर, सलहा, नामापुर, चकमेहसी, सोमनाहा, बलहा, गोराई, बख्तियारपुर रमणी आदि जगह की मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में किया गया। जगह-जगह पंचायत प्रतिनिधि भिन्न-भिन्न राजनीतिक दल के नेतागण शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के सक्रिय सहयोग में देखे गए।

Related Articles

Back to top button