प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छे दिन का झांसा देकर देश की जनता के साथ छल किया- उमेश सिंह कुशवाहा

प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छे दिन का झांसा देकर देश की जनता के साथ छल किया- उमेश सिंह कुशवाहा

तानाशाही की ओर बढ़ रही है मोदी सरकार- बिजेंद्र प्रसाद यादव

नीतीश कुमार की ईमानदार छवि जदयू की सबसे बड़ी पूंजी है – संजय कुमार झा

भावी पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लें- ललन सर्राफ

जे टी न्यूज़, पटना : शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में जनता दल (यू0) राजनैतिक सलाहकार समिति की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में 2024 लोकसभा एवं 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों निमित्त वृहद चर्चा की गई। साथ ही आगामी 24 जनवरी को पार्टी की ओर से आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक रूप पर विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा एवं मंच का संचालन प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, विधान परिषद के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’ , पार्टी के कोषाध्यक्ष सह माननीय विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री मंजर आलम, पूर्व मंत्री श्री अभिराम शर्मा, पूर्व विधायक श्री महेश्वर यादव, पूर्व विधायक श्री सफरुद्दीन, पूर्व विधायक श्रीमती रजिया खातून, पूर्व विधायक श्री अजय पासवान, पूर्व विधायक डाॅ0 कृष्णनंदन यादव, पूर्व विधायक श्री सत्यदेव प्रसाद सिंह, पूर्व विधानपार्षद श्री वाल्मीकि सिंह, पूर्व विधानपार्षद श्रीमती रोजिना नाजिश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजनीतिक सलाहकार समिति के साथियों पर पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने एवं राजनीतिक रूप से सबल बनाने से सम्बंधित जितने भी आवश्यक विषय है वो सभी राजनीतिक सलाहकार समिति के हिस्से में आता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के फायदे को जनता के बीच जाकर बताना है। बीते 18 वर्षों में श्री नीतीश कुमार के शासनकाल में विकास के अनगिनत कार्य हुए हैं। जिससे आम जनता को हमें अवगत कराना है और श्री नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि राजनीतिक सलाहकार समिति के तमाम सदस्य पार्टी के भरोसे पर खरा उतरेंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन का झांसा देकर देश की जनता को ठगने का काम किया है। आज देश में आपातकाल से भी बद्तर स्थित है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर भाजपा से आम जनता को सचेत करना है। अपनी जिम्मेदारियां का पूरी निष्ठा से हम निर्वहन करेंगे तो निश्चित ही भाजपा मुक्त भारत का संकल्प साकार होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को पटना की वेटनरी काॅलेज ग्राउंड में कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती समारोह मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल, भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तत्परता से हमें जुट जाना है।

बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार का कोई भी ऐसा वर्ग या क्षेत्र नहीं है जिसे श्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से सीधा फायदा नहीं पहुंचा हो। बीते 18 वर्षों में श्री नीतीश कुमार ने सभी वर्गों के उत्थान के साथ समावेशी विकास का उदाहरण पेश किया है। हमें श्री नीतीश कुमार के विकास कार्यो की जानकारी बिहार के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना। श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी सरकार तानाशाही की ओर बढ़ रही है। देश की एकता और अखंडता पर प्रहार किया जा रहा है। महिलाओं का अपमान करने वाले लोग महिला वंदन की बात कर रहे हैं। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा ने कहा कि हमारे नेता किसी भी पद की लालसा नहीं रखते हैं। उनका लक्ष्य मोदी सरकार के खिलाफ देश भर के तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करना था जिसमें वह सफल हुए। उन्होंने कहा कि पटना में आयोजित विपक्षी दलों की पहली बैठक से पूरे देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ संदेश गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक दौर में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की भांति ईमानदार छवि वाला नेता देश में विरले ही मिलता है और यही जनता दल (यू0) की सबसे बड़ी पूंजी है। पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि भावी पीढ़ी की सुनहरे भविष्य के लिए हमें एकजुट होकर भाजपा मुक्त भारत बनाने के मिशन में अहम भूमिका निभाना होगा। केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद देश में संवैधानिक संकट का खतरा मंडरा रहा है। श्री नरेंद्र मोदी खुद को देश का प्रधानमंत्री कहते हैं लेकिन वो असल में केवल गुजरात के प्रधानमंत्री हैं। मोदी सरकार बनने के बाद बिहार को मिलने वाला केन्द्रांश साजिशन कम कर दिया गया। बिहार के साथ हकमारी बिहार की जनता माफ नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button