एक सौ सफाई कर्मियों के बीच रोटरी गया ने बांटे कंबल

एक सौ सफाई कर्मियों के बीच रोटरी गया ने बांटे कंबल

जे टी न्यूज़, गया : कड़ाके की ठंढ से बचाव के लिए रोटरी गया सिटी ने पहल की। रविवार को एपी कॉलोनी में सड़कों पर सफाई करने वाले व कचरा उठाने वाले एक सौ मजदूरों को कंबल वितरित किया गया। रोटरी गया सिटी के अध्यक्ष विजय कुमार भालोटिया ने बताया कि अगर आपके किये गये कार्य से किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाये तो इसके बड़ी बात और कुछ नही है।

यही सोच के साथ क्लब के सदस्यों ने एक सौ सफाईकर्मियों को कंबल वितरित किया है। उन्होने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य आगे भी करते रहेगें।

इस मौके पर रोटेरियन अमरेश, अशोक लोहानी, प्रमोद गुप्ता, सोमेन्द्र अग्रवाल, पी.पी चखैयार , राज कुमार दुबे व उषा राज, स्थानीय वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button