पूर्व ग्रामीण मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने किया संजीवनी हॉस्पिटल का उद्घाटन

पूर्व ग्रामीण मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने किया संजीवनी हॉस्पिटल का उद्घाटन

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) रोहतास जिला अंतर्गत करगहर नीमडीहरा रोड में स्थित संजीवनी हॉस्पिटल का उद्घाटन पूर्व ग्रामीण मंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जदयू भगवान सिंह कुशवाहा ने किया। साथ में अमर सिंह पैक्स अध्यक्ष अररुआ पूर्व बीडीसी अरविंद सिंह कुशवाहा, नेता सरोज कुमार सिंह व डॉक्टर प्रशांत सिंह मौजूद रहें।

संवाद के दौरान पूर्व ग्रामीण मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि करगहर नीमडीहरा रोड में संजीवनी हॉस्पिटल खुलने से लोगों में अपार खुशी व्याप्त है। इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। लोगों को बीमारी के दौरान मुश्किल हालात में संजीवनी हॉस्पिटल में इलाज हो सकता है। वही डॉक्टर प्रशांत सिंह ने बताया कि संजीवनी हॉस्पिटल में डॉक्टर कुमार गंगानन्द एमबीबीएस पटना, डॉक्टर शशी कुमार बीएचएमएस बी यू ,

डॉक्टर क्रांति सिंह एमबीबीएस एन एम सी एच, डॉ विनीता कुमारी बी ए एम एस रांची स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर ज. अ. एमबीबीएस जमुहार के द्वारा नॉर्मल डिलीवरी, बच्चेदानी, हर्निया, हाइड्रोसील, सिजेरियन बवासीर, भकंदर, ट्यूमर पथरी, गाल ब्लैंडर सर्जरी, किडनी स्टोन, मूत्राशय का बंद नाली खोलना इत्यादि जैसे भयंकर रोगों का ऑपरेशन व इलाज सफलतापूर्वक किया जाएगा। मौके पर राधा सिंह शिव शंकर सिंह सरोज सिंह रंजन सिंह मनीष सिंह रवि सिंह शैलेंद्र सिंह अमित सिंह गोलू सिंह गोल्डन सिंह आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button