भाजपा युवा मोर्चा का जिला बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा -सुजीत पासवान

भाजपा युवा मोर्चा का जिला बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा -सुजीत पासवान

जे टी न्यूज़, मधुबनी : मधुबनी थाना मोर भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा के संगठनात्मक एवं अगामी कार्यक्रम को लेकर जिला बैठक हुई। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युव मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत पासवान, प्रदेश मंत्री अंकेश सक्सेना जी, क्षेत्रीय प्रभारी प्रकाश झा जी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सह संयोजक पंकज राठौड़ जी प्रदेश प्रवक्ता राजेश रंजन यादव, प्रोफेशनल सेल के सह संयोजक सचिन झा जी भाजपा जिला महामंत्री ज्योति नारायण मंडल जी, प्रमोद सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश यादव जी, श्याम हरी चौधरी, उपाध्यक्ष विकास भगवाधारी, मनोहर आनंद झा,सुमित झा, आयुश सिहं, जिला मंत्री सुमित मिश्रा,संतोष यादव, पंकज झा,कुन्दन प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष,नविन सिंह, राजा सिंह सहित मोर्चा के जिला पदाधिकरी व मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

 

भाजयुमों प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत पासवान ने कहा कि देश के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है। उन्होंने ने युवाओं से आह्वान किया कि वे गांव गांव घर घर जाकर लोगों को मोदी जी के नीति और विचारों के बारे में बताएं।उनके कृति से लोगों को अवगत करवाये। आने वाला चुनाव 2024 और 2025 पूर्ण से नरेन्द्र मोदी जी का है। क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री ने कहा कि युवा देश के कर्णधार है। पटना स्थित मिलन हाई स्कूल मैदान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा मोर्चा के द्वारा युवा समागम एवं युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से ही 2024 और 2025 के चुनाव का शंखनाद यही से किया जाएगा।

 

यंग शेल के सह संयोजक सचिन झा एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश रंजन यादव ने कहा कि भाजपा झंडा हैं तो युवा मोर्चा ठंडा है और कार्यक्रम में जैदा से जैदा लोग का स्वामी विवेकानंद जी को आदर्श मानने वाले युवा कार्यक्रम में पटना पहुंचे। वहीं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा के कहा कि युवा मोर्चा पूरी तरह निष्ठा और लगन से नरेन्द्र मोदी जी को 2024 में पुनः देश का प्रधानमंत्री और 2025 में बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश यादव के किया।

Related Articles

Back to top button