अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक घायल





अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक घायल

जे टी न्यूज, ताजपुर /समस्तीपुर : जिले के ताजपुर प्रखंड एवं नेशनल हाइवे बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड सिरसिया पावर हाउस के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया । जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां के डॉक्टर ने हालत नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया ।

घायल युवक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के मनपुरा पंचायत के तहत गद्दोपुर वार्ड संख्या – 09 निवासी रऊफ का 18 वर्षीय पुत्र मोo अली के रूप में हुई हैं । इधर नेशनल हाइवे बंगरा थाना की पुलिस ने घायल युवक के परिजन को दूरभाष द्वारा सूचना दे दी है ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button