सूबेदार सिंह महाविद्यालय में गणित की व्याख्याता पद पर डॉ संजय कुमार तिवारी ने किया योगदान

सूबेदार सिंह महाविद्यालय में गणित की व्याख्याता पद पर डॉ संजय कुमार तिवारी ने किया योगदान

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला स्थित प्रखंड करगहर के सूबेदार सिंह महाविद्यालय में गणित की व्याख्याता पद पर सिरसिया निवासी डॉक्टर संजय कुमार तिवारी ने योगदान दिया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने एवं शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। सूबेदार सिंह कॉलेज को बिहार की मानचित्र पर पहला स्थान लाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया तथा उज्जवल भविष्य को देखते हुए कहा कि सभी छात्र प्रतिदिन कॉलेज में पढ़ने आए। जिससे आपकी भविष्य सुधरेगा। वही कॉलेज के प्रधानाध्यापक श्री राम नरेश सिंह ने बताया कि कॉलेज की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर पहुंचाने के लिए सभी पदों पर प्रोफेसर की बहाली कर दी गई है।

गणित विषय के लिए व्याख्याता पद पर डॉक्टर संजय कुमार तिवारी का योगदान कराया गया। मौके पर कॉलेज के सभी आचार्य व प्रिंसिपल मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button