आप” ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती

“आप” ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती

जे टी न्यूज़ पटना : “आम आदमी पार्टी” ने बिहार के जननायक नेता रहे कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती धूम-धाम से मनाई गई। आनंदपुरी स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज प्रियदर्शी ने कहा कि कर्पूरी जी के विचारों पर चलकर ही सामाजिक रूप से लोगों को मुख्यधारा में जोड़ा जा सकता है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी सामाजिक न्याय अभी तक लोगों को नहीं मिल पा रहा है। उनकी सादगी से काम करने का तरीका हम जैसे लाखों लोगों को प्रेरित करती है।

आज बिहार में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पार्टी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंगेश सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे नेता आज के दौर में भी प्रासंगिक हैं। उनकी जीवनी से आज के युवाओं को सीखने की जरूरत है।

पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी जी के पदचिन्हों पर चलकर हमलोगों को पार्टी को मजबूत करना है और बिहार में अपनी सरकार बनानी है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पटना विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार ने किया।

उन्होंने बड़ी संख्या में बिहार के कोने-कोने से आये हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिथिलेश सिंह, सुभाष कुमार, अवधेश कुमार, रेणु कुमारी, जगमोहन ठाकुर, विद्याभूषण शर्मा, दीवान चंद, हिमांशु पटेल, मोहन, प्रवीण कुमार, नवनीत झा, ओम प्रकाश तिवारी, सन्नी, रहमान, अजय पासवान, हीरालाल, गुलनाज़ एवं रंजीत सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button