कुशवाहा और मुस्लिम समाज में भाजपा के खिलाफ आक्रोश: एक भी टिकट नहीं दिए जाने से

आर.के.राय
पटना। बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह् उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय के खिलाफ प्रदेश के कुशवाहा समाज एवं मुस्लिम समाज कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त होने की समाचार प्राप्त हो रहे हैं।
पटना में प्रदेशभर के कुशवाहा समाज की एक बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित कर उन्हें हराने की आवाहन करते हुए उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र समेत बिहार में N.D.A. के खिलाफ अपने मतों का प्रयोग करने की अपील की।
दूसरी ओर जनता दल यूनाइटेड में भी कुशवाहा समाज को उपेक्षा किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई है।
बिहार समेत संपूर्ण देश में मुस्लिम समाज की उपेक्षा किए जाने को लेकर भाजपा के खिलाफ मताधिकार का प्रयोग किए जाने की फैसला लिया गया है। बिहार और समस्तीपुर के मुस्लिम नेता शाहनवाज हुसैन की टिकट काटे जाने से नाराजगी व्याप्त है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह् उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय के खिलाफ कुशवाहा समाज पर प्रदेशभर में उपेक्षा किए जाने का आरोप है। क्योंकि भाजपा से एक भी टिकट कुशवाहा समाज को नहीं दी गई।
टिकट धारियों में प्रमुख थे रेणु कुशवाहा, सम्राट चौधरी, बसावन भगत, राजवंशी महतो, सीता सिन्हा, विजय कुमार सिंह समेत दर्जनों भर कुशवाहा नेताओं को लोकसभा में टिकट देने का आश्वासन के बाद भी एक भी टिकट नहीं दिए जाने से आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button