जिले के भाजपा जदयू में खटास, पड़ेगा परिणाम पर असर। सुरेश कुमार राय समस्तीपुर बिहार।

 

 

सुरेश कुमार राय
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के एनडीए के कार्यकर्ताओ में गोइठा के आग की तरह धीरे धीरे आग सुलगता नजर आ रहा है। हाल में ही उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहद्दीननगर में भाजपा द्वारा विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जदयू के प्रखंड स्तर कार्यकर्ताओं को चकमा देकर बुलाए जाने की निंदा करते हुए, एक जिला स्तरीय नेता ने कहा कि भाजपा का जद़ यू रैयत नहीं है, और ना ही उसका नौकर है। गत 2 वर्षों से बिहार में एनडीए की सरकार होने के बावजूद भी एनडीए के सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और ना ही जदयू कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में पहचानते हैं। भाजपा चुनाव से पहले कोई भी कार्यक्रम बनाएं तो जिला स्तर पर विचार विमर्श किया जाना चाहिए और जिला नेतृत्व को भी इसकी जानकारी मिलनी चाहिए, नहीं तो इसका परिणाम ठीक नहीं होगा। समस्तीपुर में जदयू के एक वरिष्ठ नेता बातचीत के कर्म में कहा कि जदयू का कार्यकर्ता ना उनका रैयत है। जदयू के एक नेता ने यहां तक कहा कि भाजपा एक जाति विशेष को पूरे बिहार में टिकट से वंचित किया है, तो उन्हें वोट लेने का क्या हक है। इस बात से स्पष्ट है कि उजियारपुर के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। यह केवल जदयू कार्यकर्ता में ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में भी आक्रोश देखा जा रहा है। इस बात की चर्चा ना केवल समस्तीपुर में है बल्कि समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती जिलों में भी है।

Related Articles

Back to top button