48वीं वाहिनी स.सी.ब. जयनगर (बिहार) के बलकर्मी मुख्य आरक्षी (सामान्य) रामनिवास यादव का निधन

48वीं वाहिनी स.सी.ब. जयनगर (बिहार) के बलकर्मी मुख्य आरक्षी (सामान्य) रामनिवास यादव का निधन

जे टी न्यूज, जयनगर: अत्यन्त दुख के साथ सूचित किया जाता है कि 48वीं वाहिनी स.सी.ब. जयनगर (बिहार) के बलकर्मी वि.प.स. 13150779 मुख्य आरक्षी (सामान्य) रामनिवास यादव जो कि सीमा चौकी फुल्हर मे पदस्थ था,

 

को दिनांक 27.01.2024 सीमा चौकी फुलहर में 07.30 अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र CHC उमगाव में ले जाने पर उसे जिला अस्पताल मधुबनी को रेफर किया गया।

रास्ते में ज्यादा तबियत खराब होने पर उसे बीच में ही SDH जयनगर ले जाया गया। वहां पर उपस्थित डॉक्टर ने हरसंभव इलाज करने के बाद मृत घोषित किया । दिवंगत मुख्य आरक्षी (सामान्य) रामनिवास यादव के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल मधुबनी को भेजा गया है ।मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरान्त ही ज्ञात होगा। दिवंगत मुख्य आरक्षी (सामान्य) रामनिवास यादव का विवरण :-

जन्म तिथि -12/07/1982

नियुक्ति की तिथि – 15/12/2005

NOK श्रीमति कैलासी देवी ( धर्मपत्नी)

परिवार का विवरण

1. श्रीमती कैलासी देवी (पत्नी)

2. कुमारी वैष्णवी (पुत्री)

3. रणवीर सिंह यादव (पुत्र)

स्थायी पता ग्राम+पोस्ट-पारासरी, थाना- उनाव,जिला- दतिया (मध्यप्रदेश) 475641वि.प.स.13150779 मुख्य आरक्षी (सामान्य) रामनिवास यादव के निधन पर 48वीं वाहिनी स.सी.ब. जयनगर (बिहार) अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते है और ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं उनके परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य एवं इस अपूर्ण क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Related Articles

Back to top button