विकास मित्र माया कुमारी ने दी तिरंगे को सलामी

विकास मित्र माया कुमारी ने दी तिरंगे को सलामी

जे टी न्यूज़, करगहर(रोहतास) रोहतास जिला अंतर्गत जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशन में प्रखंड करगहर पंचायत रुपैठा महादलित टोला ग्राम जलालपुर में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विकास मित्र माया कुमारी ने दी झंडे को सलामी।

झंडा तोलन का कार्य योद्धा बैठा ने किया। विकास मित्र माया कुमारी लोगों के संबोधन में अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि आज पूरे भारत में 75 वीं गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। याद कीजिए जब हमारा देश गुलाम था उस समय कोई भी कायदा कानून नहीं था। राजतंत्र था। राजतंत्र को प्रजातंत्र में तब्दील करने वाले उस महान विचार व्यक्तित्व के धनी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन चंदन वंदन करती हूं।

जो भारतीय गणराज्य को संचालन करने के लिए 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान दिए। आज इस संविधान से संचालान कर आजादी की जश्न में पूरा भारत डूबा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश में जापान इंग्लैंड भूटान जैसा राजतंत्र नहीं है। उन्होंने महा दलित परिवार को आह्वान किया कि राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा में आप सभी लोग जुड़िए। बिहार सरकार और केंद्र सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जैसे वृद्धा पेंशन,आवास योजना,किसान समृद्धि योजना,

शौचालय निर्माण योजना,बच्चों के लिए प्रोत्साहन राशि,छात्रवृत्ति योजना,मध्यान भोजन,पोशाक योजना से तत्पर होकर लाभ उठाइए। मौके पर प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी राजू कुमार शिक्षक योद्धा बैठा वार्ड सदस्य कमलेश सिंह अजीत कुमार विमला देवी वार्ड सदस्य गुप्तेश्वर बैठा बाबूलाल राम अनिल राम अरविंद कुमार के साथ समाजसेवी जनप्रतिनिधि व सभी विद्यार्थी गण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button