पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कोढ़ा विधानसभा का किया भ्रमण 

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कोढ़ा विधानसभा का किया भ्रमण

जिले मे राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर भारी उत्साह

 

जे टी न्यूज, कटिहार: जिले मे राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।तीस जनवरी को राहुल गाँधी पूर्णिया होते कोढा़ पहुँचेगें।काँग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करगें।और रात्रि विश्राम करेंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर प्रशासन भी काफी सजग है।डीएम रवि प्रकाश,एस पी जितेन्द्र कुमार ने भी पुलिस पदाधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।यहाँ चाक सुरक्षा व्यवस्था की प्रबन्ध किया गया है।हर तरह की सुरक्षा की व्यवस्था किया गया है।दण्डाधिकारियों के साथ साथ पुलिस बल की तैनाती जगह जगह किया गया है।

कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर एवं कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के मूसापुर, गेड़ाबाड़ी, तिनपनिया, दिघरी सहित राहुल गांधी के रात्रि विश्राम स्थल खेरिया का सघन दौरा किए।

खेरिया मे जिला प्रशासन के आला पदाधिकारियों के साथ श्री गांधी के विश्राम स्थल का निरक्षण किए। फिर वहां से प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के बुद्धनगर, बस्तौल, जौनिया आदि स्थानों पर भी जनसंपर्क स्थापित किए। पूरे जिले मे राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।

इस जनसंपर्क अभियान मे मन्नी पासवान, मो इश्तियाक, राजा मिश्रा भी साथ थे।

Related Articles

Back to top button