राहुल गांधी की न्याय यात्रा का बिहार में जोरदार स्वागत

राहुल गांधी की न्याय यात्रा का बिहार में जोरदार स्वागत

जनता का सैलाब और प्यार मतलब बिहार और देश कांग्रेस मय होगा:राजेश कुमार सिन्हा

 

जे टी न्यूज, अररिया:

राहुल गांधी के न्याय यात्रा के बिहार आगमन पर किशनगंज एवं अररिया के जनता के द्वारा अपार जन समर्थन मिला।

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने कहा जनता का सैलाब और प्यार बता रहा है की आने वाले समय में बिहार और देश कांग्रेस मय होगा।

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मजबूती से बिहार में 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी । नीतीश कुमार के पाला बदलने से इंडिया गठबंधन की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पूर्णिया की जनसभा ऐतिहासिक होगी और 2024 के लोकसभा में कांग्रेस अपने पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Related Articles

Back to top button