शिक्षाविद सहदेव बाबू का निधन शोक की लहर

शिक्षाविद सहदेव बाबू का निधन शोक की लहर

जे टी न्यूज, विद्यापतिनगर : प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी इलाके के नामचीन शिक्षाविद सहदेव सिंह (90) का निधन समस्तीपुर में इलाज के दौरान हो गया। वें अपने पीछे चार पुत्र जदयू नेता संजय कुमार सिंह उर्फ संजू दा, राजीव सिंह राजू, विनय सिंह बबलू,मृत्युंजय सिंह बंटी व एक पुत्री से भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं। गुरूवार को तेघरा स्थित अयोध्या घाट के गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे पुत्र मृत्युंजय सिंह बंटी ने मुखाग्नि दी। शिक्षाविद सहदेव बाबू के निधन की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में उनके पैतृक आवास पर पहुंचे लोगों ने उनके पार्थिव शरीर का दर्शन किया। समस्तीपुर महाविद्यालय में कार्यरत श्री सिंह ने इलाके में शिक्षा की ज्योति जागृत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उधर उनके निधन पर बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, रणविजय साहू, राजेश कुमार सिंह, राजकपूर सिंह,विधान पार्षद तरुण कुमार,जदयू प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, शिवदानी सिंह झप्पू, हरेश प्रसाद सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सरपंच चतुर्भुज प्रसाद सिंह, यूथ ब्रिगेड के संयोजक पदमाकर सिंह लाला, पैक्स अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू आदि ने शोक संतृप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में ईश्वर से धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Back to top button