पीरामल फाउंडेशन एवं यूआर कॉलेज रोसड़ा के बीच फाईलेरिया रोकथाम के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

प्रभारी प्रधानाचार्य डाॅ घनश्याम राय स्वयं फाईलेरिया से रोकथाम की दवा खाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किए





पीरामल फाउंडेशन एवं यूआर कॉलेज रोसड़ा के बीच फाईलेरिया रोकथाम के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

प्रभारी प्रधानाचार्य डाॅ घनश्याम राय स्वयं फाईलेरिया से रोकथाम की दवा खाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किए

जे टी न्यूज, रोसड़ा/समस्तीपुर: यू आर कॉलेज, रोसड़ा, समस्तीपुर और पीरामल फाउंडेशन के बीच सोमवार को प्रधानाचार्य कक्ष में सफलतापूर्वक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।
एमओयू हस्ताक्षर होने के बाद पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से फाइलेरिया बीमारी पर विस्तार पूर्वक बताया गया। आशा कर्मियों द्वारा यू आर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय स्वयं सभी के समक्ष फाइलेरिया से रोकथाम हेतु दवा खाएं एवं सर्वजन दवा सेवन चक्र के अंतर्गत फाइलेरिया से रोकथाम हेतु सबों को अनिवार्य रूप से दवा खाने हेतु प्रेरित किये। उक्त एमओयू साइन होने के पश्चात पीरामल फाउंडेशन से प्रोग्राम लीडर अजय कुमार, श्रेया श्रीवास्तव एवं गांधी फेलो गिरीश के द्वारा पीरामल फाउंडेशन अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्य के बारे में सबों को अवगत कराया गया।


युवाओं का क्षमता वर्धन हेतु अलग-अलग विषयों पर आने वाले समय में उनका उन्मुखीकरण किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में यू आर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय,सहायक प्राध्यापक डॉ विनय कुमार, प्रोफेसर प्रवीण कुमार प्रभजन,डाॅ अनुराग कुमार, पीरामल फाउंडेशन से प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार, श्रेया श्रीवास्तव, गांधी फेलो गिरीश एवं कॉलेज में अध्यनरत छात्र एवं छात्राएं सक्रिय रूप से भाग लिए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button