कॉo उदय शंकर सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

कॉo उदय शंकर सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर
प्रशिक्षण शिविर आयोजित
जे टी न्यूज


समस्तीपुर: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से शहीद कॉo उदय शंकर सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया के परिसर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह प्रशिक्षक कॉo बादल सरोज के द्वारा झंडोतोलन के साथ की गई। तत्पश्यात शहीद वेदी पर सभी सदस्यों ने माल्यार्पण किया। शहीदों के सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए गए। इसके बाद राज्य कमेटी सदस्य मुज्जफर इमाम की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र मार्क्सवादी दर्शन विषय पर प्रारंभ हुआ। इस पर व्याख्यान देते हुए केन्द्रीय कमेटी सदस्य कॉ बादल सरोज ने कहा कि पदार्थ मूल है जिसके बाद चेतना की उत्पत्ति होती है। पदार्थ में अनवरत बदलाव होता रहता है। पदार्थ गतिशील है जिस बात की व्याख्या हमारे कई मनीषियों तथा दार्शनिकों ने की है। उन्होंने बताया कि गति के तीन नियम हमेशा काम करते रहते हैं। वे तीन नियम हैं पदार्थों के अन्दर उपस्थित दो विरोधी शक्तियों की आपसी एकता, मात्रात्मक से गुणात्मक परिवर्तन का नियम तथा निषेध से निषेध का नियम। इन्हीं तीनों नियमों के आधार पर प्रकृति की हरेक वस्तुएं संचालित हैं। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि कार्ल मार्क्स तथा ऐंगिल्स के द्वारा रचित मार्क्सवादी घोषणा पत्र जो आज से 175 साल पहले लिखा गया वह आज भी पूर्णरूपेण प्रासंगिक है।

स प्रशिक्षण शिविर में राज्य सचिव मंडल सदस्य सह स्थानीय विभूतिपुर विधायक कॉ अजय कुमार, जिला सचिव रामाश्रय महतो, राज्य कमेटी सदस्य मनोज कुमार सुनील, रामदयाल भारती, नीलम देवी, ज़िला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह, महेश कुमार, उपेन्द्र राय, विधान चन्द्र,राम सागर पासवान जिला कमेटी सदस्य विश्वनाथ महतो राम प्रकाश यादव , सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, मृदुला सिन्हा, श्याम किशोर कमल, मिथिलेश सिंह,सिया प्रसाद यादव, दिनेश पासवान,रामदेव राय अरविन्द कुमार दास, मुकेश कुमार राय अवधेश कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार सिन्हा संगीता राय, लोकल कमेटी सदस्य पार्वती देवी, लालो देवी, शांति सिन्हा, संजू कुमारी राय, मीना देवी, अमला देवी, ममता देवी, सुलेखा कुमारी, कृष्णमूर्ति, जागेश्वर महतो, राजेश कुमार, शंभु कुमार,ललन सिंह, दिलीप पंजियार, वासुदेव प्रसाद ,उमेश दास, बंधु महतो, राजीव राय,राम नारायण पासवान, ब्रह्मदेव महतो, दिनेश कुमार, फूलेन चौधरी, शंकर शर्मा सहित दो सौ पचास से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इसके पूर्व खोकसाहा चौक पर कॉ बादल सरोज को फूलमाला से भव्य स्वागत किया गया। वहां से दर्जनों मोटरसाइकिल से जुलूस के साथ नारे लगाते हुए भारत की जनवादी नौजवान सभा के अंचल अध्यक्ष बबलू कुमार, पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार, पप्पू कुमार रावत, सुनिल कुमार,अनिल कुमार, अब्दुल जब्बार मंजर, आलोक कुमार आदि के नेतृत्व में कॉ बादल सरोज को प्रशिक्षण शिविर स्थल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button