नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा सैनिटाइज कराने में सरकारी संसाधन का मोहताज नहीं बनेगा शहर

नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा सैनिटाइज कराने में सरकारी संसाधन का मोहताज नहीं बनेगा शहर

जेटी न्यूज संवाददाता जफीरुल हक

बेतिया:- नगर परिषद सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि सरकारी तंत्र चौतरफा समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में जनप्रतिनिधियों का दायित्व बढ़ जाता है।

जरूरी नहीं है कि हर काम सरकारी संसाधन से ही करवाया जाए। सजग नागरिक का कर्तव्य होता है। कि जनता की सेवा करने में तन मन और धन से आगे आवें और लोगों को सरकारी तंत्र का मोहताज नहीं बनने दे।

इसी का पालन करते हुए मैंने अपने निजी कोष से शहर के दलित बस्तियों को सेनेटाइज कराने का फैसला लिया है। और उसका अंतिम रूप भी दे रही हूं, क्योंकि संकट के समय जो दो कदम आगे बढ़कर साथ दे वही सच्चा साथी होता है।

उक्त बातें गुरुवार को नगर को पूर्ण रूप से सेनेट्राइज करने के अपने अभियान के दौरान बोल रही थी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद का संसाधन शहर को पूर्ण रूप से सेनेटाइज करने में सक्षम नहीं हो पा रहा था।

ऐसी स्थिति में एक सजग नागरिक होने के चलते और जनता ने जो जिम्मेवारी मेरे कंधे पर सौंपी है, उस कर्तव्य के निर्वहन को लेकर मैंने अपने निजी कोष से सेनेटाइज करने का अभियान जारी रखा है।

इस दौरान नोनियाटोली, आलोक भारती, कोड़ियाटोली , नवरंगाबाग , दुर्गा बाग आदि बस्ती में छिड़काव करवाया

सभी ने की सभापति की पहल की सराहना
नगर परिषद की सभापति गरिमा देवी सिकारिया की ओर से शहर के कई बस्तियों में गुरुवार को विहत रूप से सैनिटाइज की गई। सभापति के इस पहल पर नोनिया टोली के प्रमोद राउत, विनोद राउत, राजा महतो, विकी महतो, अजीत कुमार, किशन कुमार, रामबाबू महतो, रवि दास , रामपति देवी, सतनारायण तिवारी, गर्भु रावत, भोला रावत ,राजेंद्र राम आदि ने सराहना करते हुए कहा की सभापति गरिमा सिकारिया ने सच्चे प्रतिनिधि का दायित्व को निभाया है।

संकट के समय शहर को जिस तरह से उन्होंने अपना सहयोग दिया है वह अविस्मरणीय होगा।

Related Articles

Back to top button