डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वीमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘पेयर प्रोग्रामिंग डे’ का आयोजन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वीमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘पेयर प्रोग्रामिंग डे’ का आयोजन

जे टी न्यूज, दरभंगा: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वीमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आज डब्लू आई टी कोड क्लब (WitCodeClub ) के द्वारा ‘पेयर प्रोग्रामिंग डे’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 13 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 52 प्रतिभागी शामिल थे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जूनियर छात्रों को अपने सीनियर्स से सीखने, टीम वर्क को बढ़ावा देने और कोडिंग के प्रति उत्साह जगाने पर केंद्रित था।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. प्रेम मोहन मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनकी हौसला को बढ़ाया। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को छात्रों के विकास और तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने में अहम बताया। डॉ. मिश्रा ने छात्रों से उनके अनुभव और प्रतिक्रिया के बारे में पूछा और आयोजकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों को टीम वर्क, संचार और समस्या-समाधान कौशल में सुधार करने में मदद मिलती है। उन्होंने आयोजकों से आग्रह किया कि वे भविष्य में और अधिक ऐसे कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे छात्रों को अपने कौशल में सुधार करने का अवसर मिले।
कार्यक्रम में प्रथम , तृतीय और पाँचवीं सेमेस्टर के छात्त्राओं ने भाग लिया, जो कंप्यूटर साइंस, आईटी, बायोटेक्नोलॉजी और अन्य विभागों से थे। छात्त्राओं ने अपने सीनियर्स के साथ मिलकर कोडिंग चुनौतियों का सामना किया और एक दूसरे से सीखने का अवसर प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन डब्लू आई टी कोड क्लब (WitCodeClub )के सदस्यों रिमझिम झा, पुष्पा और श्रुति रिया द्वारा किया गया था, जो तीसरे सेमेस्टर की छात्राएँ हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
निदेशक महोदय ने कहा कि कोड क्लब के भविष्य के मिशन में और अधिक ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना, कॉलेज में सेमिनार आयोजित करना, तकनीकी गतिविधियों को बढ़ावा देना और छात्त्राओं को प्लेसमेंट के लिए तैयार करना शामिल है। इसके अलावा, क्लब हैकथॉन आयोजित करने, अन्य कॉलेजों के आयोजनों में भाग लेने और विभिन्न परियोजनाओं पर काम करने की योजना बना रहा है, जिससे छात्राएँ अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें और डब्ल्यू आई टी को अगले स्तर पर ले जा सकें।

