बिहार में कोरोना का ख़ौफ़: नालंदा के 3 और केस पॉजिटिव मिले, प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या हुई 92

संजीव मिश्रा
पटना : रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 6 केसा सामने आएं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि जो तीसरा अपडेट मिला है उसमें तीनों पुरूष हैं। जिनमें से एक की उम्र 12 साल दूसरे की 18 साल और तीसरे उम्र 22 साल है। तीनों नालंदा के बिहारशरीफ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आए थे। बिहार में अब कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 92 हो गई। इससे पहले आज बक्सर के दो केस पॉजिटिव मिले थे।
वैशाली के नवल की कोई ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं थी और न ही वह किसी संक्रमित के संपर्क में आया।

इसके बाद भी वह कोरोना से संक्रमित पाया गया। नवल की मौत के दूसरे ही दिन एक महिला संक्रमित पाई गई है। दोनों ही मामलों में एक जैसी कहानी सामने आ रही है।


इस मामले के बाद अब हड़कंप मचा है। प्रशासनिक अमला एम्स में महिला की पूरी जानकारी खंगालने में जुटा है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह किस किस के कांटेक्ट में आई है। घर में पति, पिता और दो बच्चे हैं। ऐसे में आश्ंाका है कि पति से संक्रमण फैला हो सकता है। उसके पति की जांच कराई जाएगी। घर के सभी सदस्यों को होटल अशोका में क्वारंटाइन कर दिया गया है।


पटना एम्स के मुताबिक 32 वर्षीय संक्रमित महिला पटना के खजपुरा एरिया की रहने वाली है। महिला को सांस लेने में समस्या थी और वह अन्य कई बीमारियों से ग्रसित है। एम्स में उसे 17 अप्रैल को भर्ती कराया गया था और 18 अप्रैल को आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया। देर शाम जैसे ही महिला की रिपोर्ट आई प्रशासन सकते में आ गया।

BY:- ASHISH ANAND ( WEBSITE EDITOR )

 

Related Articles

Back to top button