बेमौसम बारिश से कीचड़़मय हुई शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें

बेमौसम बारिश से कीचड़़मय हुई शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें जे टी न्यूज, मधुबनी। :-लदनियां प्रखंड जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दो दिनों तक हुई मुसला धार बारिश के कारण एक ओर जहां खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों की मुख्य सड़कों पर जलजमाव एवं कीचड़ के कारण उक्त सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में सड़क नाला का आकार ले लिया है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सड़क निर्माण विभाग एवं पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि के द्वारा नहीं किए जाने के कारण सड़क झील में प्रवर्तित हो गयी है। लोगों का आरोप है कि प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क सम्पर्क योजना, मुख्यमंत्री सड़क सम्पर्क योजना या फिर पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा किया गया है। उक्त सड़क की देखरेख करने वाले संवेदक निर्माण कार्य के बाद सड़क की देखरेख करने कभी नहीं आते हैं। जबकि उक्त सड़क से होकर सरकारी मुलाजिमों का आना-जाना लगा रहता है, परंतु इस गंभीर समस्या पर किसी की नजर नहीं है। यहां के लोग अपने हाल पर जान जोखिम में डालकर रात दिन सफर करते हैं। यहां बता दें कि सड़क पर जलजमाव से क्षेत्र के विधायक के घर के आसपास का सड़क भी अछूती नहीं है।जब उक्त समस्या के समाधान के विषय पर विधायक मीणा कामत से पूछा गया तो सवालों को टालते हुए कहा कि समाधान हेतु विभाग को लिखा गया है जल्द ही समाधान हो जाएगा ऐसी उम्मीद है। लोगों कहा जनप्रतिनिधियों के इसी तरह के आश्वासन के सहारे कहीं दो दशक तो कहीं एक दशक से जिंदगी कट रही है। लोगों ने कहा कि लदनियां प्रखंड का उत्तरी इलाका जो भारत नेपाल सीमा से सटा हुआ है में वर्ष भर बाढ़, सुखाड़ दोनों से जुझना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button