अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश होने की है संभावना

अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश होने की है संभावना जे टी न्यूज ( पूसा) समस्तीपुर: अगले पांच दिनों 02 से 06 जून के बीच उत्तर बिहार के जिलों में कहीं कहीं हल्की बर्षा हो सकती है.कुछ स्थानों पर मध्यम बर्षा होने की संभावना है. यह मौसम पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान के सहयोग से ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरबा हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आद्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button