महादलित टोला मूलभूत सुविधाओं से बंचित

महादलित टोला मूलभूत सुविधाओं से बंचित जे टी न्यूज, पसराहा /खगड़िया:
महादलित टोला मूलभूत सुविधाओं से बंचित। रेलवे किनारे सौच करने को मजबूर।
पसराहा- गोगरी प्रखंड के पसराहा पंचायत के महादलित टोला बहती विकाश की गंगा में आज भी मूलभूत सुविधाओं से बंचित है। पसराहा पंचायत के सोंडीहा वार्ड 13 चकहर के महादलित रेलवे जमीन के किनारे बसे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है। सिकंदर पासवान, कारे सदा, रंजीत पासवान, लुचो पासवान, बिनो सदा, भूखो सदा, लालो सदा, अबजो सदा, सुनीता देवी, विभा देवी, दुखनी देवी ने बताय हम लोगों के पास सौचालय नही होने के कारण खुले में रेल पटरी के किनारे बोतल लेकर सौच के लिए पड़ता हैं। दो चापाकल लगने से पानी की समस्या हद तक दूर हो गई। लेकिन रोड नही होने से झुग्गी से निकलते ही बदबूदार कीचड़ का सामना करना पड़ता है। सोलर लाईट नही रहने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। लगभाग 100 परिवार वाला महादलित को देखने वाला कोई नही है। हम लोगों ने प्रखंड पदाधिकारी को लिखित आवेदन दे कर सामुहिक सौचालय की मांग की है। प्रखंड पदाधिकारी ने बताया एनओसी बना कर दीजिए, सौचालय बनवा दिया जाएगा। बताते चले कि कुछ माह पहले नाला सहित पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। आधा काम करके संवेदक भाग गया। अधूरी सड़क की जांच हो तो भारी अनिमितता मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button