मदरसा इस्लामिया, मुस्लिम टोल बटराहा का दसवां एक रोजा जलसा
मदरसा इस्लामिया, मुस्लिम टोल बटराहा का दसवां एक रोजा जलसा

जे टी न्यूज, बटराहा :
मदरसा इस्लामिया, मुस्लिम टोला बटराहा में एक रोजा जलसा शांतिपूर्ण और शानदार माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री एवं सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल (भाजपा) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में फैसल एजुकेशनल सोसायटी, शंकरपुर के चेयरमैन जनाब फिरोज आलम नदवी शामिल हुए। कई मौलाना और इस्लामी विद्वान भी अतिथि वक्ता के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।
*हज़ारों की भीड़ और अनुशासन की मिसाल*
जलसे में दूर-दूर के गांवों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। भीड़ अधिक होने के बावजूद पूरा कार्यक्रम अनुशासन, सलीके और शांति के साथ चला।
मेहमान विद्वानों ने इसे “एक अनुशासित और प्रेरणादायक आयोजन” बताते हुए गांव के लोगों की तारीफ की।
*पूर्व कैबिनेट मंत्री सह विधायक विजय मंडल का बयान*
मुख्य अतिथि एलएलए विजय कुमार मंडल ने मदरसे की शिक्षा व्यवस्था और गांव की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा— “मदरसे समाज को संस्कार, शालीनता और अनुशासन सिखाते हैं। यहां बच्चों की तालीम और गांव की एकता सराहनीय है। मैं इस नेक काम के लिए हर संभव सहयोग दूंगा।”
*जवाब फिरोज आलम नदवी का बयान*
विशिष्ट अतिथि सह फैसल एजुकेशनल सोसायटी शंकरपुर के चेयरमैन जनाब फिरोज आलम नदवी ने दीन और आधुनिक शिक्षा के संतुलन पर जोर देते हुए कहा— “मदरसे इंसान को इल्म के साथ अखलाक और इंसानियत सिखाते हैं। दीन और तालीम का संगम ही समाज को रोशन करता है।”
*चंदा नहीं, एकता का पैग़ाम*
इस वर्ष मदरसे के लिए चंदा अभियान खास रहा। हर घर ने अपनी क्षमता के अनुसार मदद की।
इसका संदेश साफ था— यह चंदा रुपयों का नहीं, बल्कि गांव की मोहब्बत और दीन से जुड़ाव का प्रतीक है।
*युवाओं की मेहनत, बुज़ुर्गों की दुआ*
पंडाल से लेकर मंच की सजावट, माइक व्यवस्था, मेहमाननवाज़ी, सफाई और बैठने की व्यवस्था—गांव के नौजवानों ने संभाली।
जबकि बुज़ुर्गों की सलाह और दुआ ने इस कार्यक्रम को और सफल बनाया।
यही सहयोग इस जलसे की असली ताकत बना।
*नई ऊर्जा, नए उत्साह का जलसा*
06 दिसंबर 2025 का यह जलसा गांव की एकता, शिक्षा और दीन से जुड़ाव का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने दुआ की— “अगला जलसा इससे भी बड़ा, बेहतर और अधिक बरकत वाला हो।”
