पुलिस एवं एस०एस०बी० की संयुक्त कार्रवाई में 95 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार जे टी न्यूज,मधुबनी

पुलिस एवं एस०एस०बी० की संयुक्त कार्रवाई में 95 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
जे टी न्यूज,मधुबनी


5 नवंबर की रात्री में बेनीपट्टी अनुमंडल के मधवापुर थाना एवं स्थानीय एस०एस०बी० के संयुक्त छापामारी के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मधवापुर थाना अन्तर्गत नर्मदेश्वर मंदिर के पास छापामारी दल पहुँचा तो पुलिस को देखकर 02 व्यक्ति भाग गये एवं उसमें से 01 व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम / पता पुछने पर उसने अपना नाम अजय चमार बताया। भागने का कारण पुछा गया तो उसने बताया कि हमलोग बॉर्डर के रास्ते गांजा (मादक पदार्थ) को पार कर रहे थें। उक्त स्थान से 95 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उक्त अभियुक्त को विधिवत रूप से गिरफ्तार करते हुए जप्ती सुची बनाकर गांजा जप्त किया गया। इस संदर्भ में मधवापुर थाना द्वारा कांड स0-174/25 दिनांक-06.12.025 धारा-20 (b) (ii) (c) एवं 22 NDPS Act दर्ज कर अग्रीम कारवाई की जा रही है।

भागे हुए 02 व्यक्तियों के विरूद्ध कांड दर्ज कर गिफ्तारी हेतु सघन छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button