रा.जे.पी.एन.एस.हाई स्कूल नरहन में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रा.जे.पी.एन.एस.हाई स्कूल नरहन में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जे टी न्यूज, विभूतिपुर(विनय कुमार राय):
रा.जनार्दन प्रसाद नारायण सिंह उच्च विद्यालय नरहन में वीर बाल दिवस का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुमारी किरण सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का आगाज संगीत शिक्षक डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह एवं प्रतीक कुमार द्वारा वीर गाथा गायन से हुआ। समारोह उपस्थित अध्यापक एवं संस्कृत साहित्य परिषद, समस्तीपुर के अध्यक्ष बाबू प्रसाद शर्मा ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के वीर बालकों ने अपने बाल्यकाल में ही प्राणों की आहुति देकर स्वाधीनता रक्षा के लिए बलिदान दिया, जो भारतवासी के लिए प्रेरणा के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके अद्भुत शौर्य, अदम्य साहस और राष्ट्रहित में बलिदान की भावना से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वीर बालकों के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि वीर बालकों के जीवन से हमें साहस, बलिदान और देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है।
इतिहास शिक्षक श्री विनीत कुमार ने सीख धर्म के दशम गुरु गोविन्द सिंह के वीर पुत्रों के बलिदान की कहानी सुनाई। उर्दू शिक्षक मो. अबुजर ने वीर बालकों की कुर्बानी को उसूलों पर चलने के लिए प्रेरित करने वाला बताया।
मौके पर शिक्षक विनोदानंद महतो ,सुमित कुमार, अजीत कुमार, कुमारी रजनी, अजय कुमार, आनंद कुमार, प्रभात कुमार, प्रणव पोद्दार, राहुल कुमार आर्य, नमिता भारती, गुलफसन खातून, मुकेश कुमार, सुगंधा शर्मा, चंदना कुमारी, रश्मि कुमारी, मनोज कुमार, अर्जुन प्रसाद सिंह, आनंददेव राय सहित अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

