भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कर्पूरी ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार





भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कर्पूरी ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

जे टी न्यूज, समस्तीपुर :
शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन में भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित की।

इस अवसर पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री शामिल हुए और वहां भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गोखुल-कर्पूरी-फुलेश्वरी महाविद्यालय जाकर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर के पुत्र एवं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक ‘संसद और मैं’, ‘मेरे संसदीय स्वर’ का विमोचन किया।

इस अवसर पर भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर के पुत्र सह केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यगण, पदाधिकारीगण एवं उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button