नौतन अंचल के चूड़िहरवा टोला में गांधी की पुण्यतिथि पर सीपीएम की सभा*

*नौतन अंचल के चूड़िहरवा टोला में गांधी की पुण्यतिथि पर सीपीएम की सभा*


नौतन।भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)द्वारा खड्डा पंचायत के चूड़िहरवा टोला में महात्मा गांधी के 79 वीं पुण्यतिथि पर संकल्प सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या आर एस एस और हिंदू महासभा के लोगों ने किया था। आर एस एस के फैसले पर नाथूराम गोडसे ने गांधी की हत्या की थी।आज ये मनु स्मृति को मानने वाले लोग गद्दी पर बैठे हुए हैं।

ये बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान को समाप्त कर देना चाहते हैं।हमें इनके हाथों से राज सत्ता को छीनना होगा।तभी हम देश को बचा सकते हैं।सभा को प्रभुनाथ गुप्ता,शंकर कुमार राव,प्रकाश कुमार वर्मा,मो. हनीफ,अवध बिहारी प्रसाद,अब्बास मियां,अशर्फी प्रसाद,प्रेम प्रसाद आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button