विज्ञान प्रदर्शनी दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया गया

विज्ञान प्रदर्शनी दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया गया


जे टी न्यूज़, बेगूसराय, चाणक्यनगर : विद्या मंदिर सेंट पॉल हाई स्कूल, चाणक्यनगर में विज्ञान प्रदर्शनी दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उप निदेशक के द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर सुंदर एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली को आत्मविश्वास के साथ समझाया। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी दिवस सभी के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। प्रधानचार्य पी बी सरकार और निदेशक आशुतोष सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button