सुरक्षित सरकार का आयोजन

सुरक्षित सरकार का आयोजन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित सरकार का आयोजन नोडल शिक्षक बीबी शकीला रहमान के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर बच्चों को जल एवं जल के संरक्षण, जल स्रोत एवं मीठे जल की उपलब्धता आदि बिंदुओं पर विस्तार से बताया गया। वहीं उ उ मा वि के प्र अ महिपाल ने जीवन में जल के समुचित उपयोग की वीडियो को बताया। बाल संसद की प्रधानमंत्री शालिनी कुमारी ने विगत दिन विद्यालय द्वारा कराया गया शैक्षिक परिभ्रमण के संस्मरणों को बच्चों के साथ साझा किया।

वहीं वर्ग तीन की रिया ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी करवाया।अगले चरण में निदेशक प्राथम अनुसार विद्यालय में वर्ग वार अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसका थीम ” परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी” था।अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी के माध्यम से सभी अभिभावकों को बच्चों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करने तथा परीक्षा अवधि के दौरान बच्चों को शैक्षिक भावात्मक सहयोग प्रदान करने हेतु उन्हें जागरूक करना एवं सक्रिय बनाना है,ताकि सभी बच्चे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सके और आने वाले समय में समाज के एक सक्रिय सदस्य बन सके।इस अवसर पर शिक्षकों नेबच्चों की शैक्षणिक की उपलब्धियां स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर विस्तार से चर्चा की।

शिक्षकों ने आग्रह किया कि सभी लोग अपने-अपने घरों में पोषण वाटिका विकसित करें और उसका लाभ उठाएं। मौके पर वर्ग शिक्षक इन्दिरा कुमारी, विभा कुमारी, मधुलिका कुमारी, दिवाकर कुमार सिंह, विमल कुमार साह,खुशबू राय,मो. सादुल्लाह, विनय सिंह आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button