दो पक्षों में व्याप्त तनाव पुराने विवाद के चलते आपस में भिड़ने से पहले ही पुलिस ने 7 को दबोची
दो पक्षों में व्याप्त तनाव पुराने विवाद के चलते आपस में भिड़ने से पहले ही पुलिस ने 7 को दबोची
कानुन का चला डंडा़ तो होश हो गया ठंढा़

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत करगहर थाना इस समय काफी सुर्खियो में है। क्षेत्र में अमन चैन शांति के लिए पुलिस कमर कस के पूरी तरह से तैयार है। विधी व्यवस्था लचर ना हो धुआं उठते ही आग लगने से पहले कानून का चला डंडा तो होश हो गया ठंडा। वही पुलिस मामूली रूप से उलझने की स्थिति को देखते हुए दोनो पक्षों के कुल 7 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस 170/126 की कारवाई की गई। ताकि विधि व्यवस्था कायम रहे। वही करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय बताएं कि कहां सुनी के चलते घटना का अंजाम बृहद रूप ले सकता था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने 7 लोग को हिरासत में लिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कानून को हाथ में लेने वाले चाहे कोई भी शख्स क्यों ना हो बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जानकारी करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय द्वारा प्राप्त हुआ है।



