महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 2 अप्रैल को अररिया में उग्र प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 2 अप्रैल को अररिया में उग्र प्रदर्शन

जे टी न्यूज, अररिया :
देशभर में बढ़ती महंगाई को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल और बिजली दरों में लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अररिया जिला कांग्रेस कमेटी ने 2 अप्रैल 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में उग्र प्रदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने की घोषणा की है।
हर प्रखंड में पर्यवेक्षक तैनात, आंदोलन को बनाया जाएगा धारदार
जिला कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों और नगर क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। ये पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसमस्याओं को जोरदार तरीके से उठाएंगे।
अररिया, फारबिसगंज, कुर्साकाटा, जोगबनी, रानीगंज, नरपतगंज, जोकीहाट, सिकटी, पलासी और भरगामा सहित सभी प्रखंडों में जिम्मेदारी बांट दी गई है।
*“महंगाई ने बिगाड़ दिया हर घर का बजट” — शाद अहमद*
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाद अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि
“केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण मध्यम और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह चरमरा गया है।”
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
पुतला दहन के जरिए जताया जाएगा विरोध
सभी प्रखंड अध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि 2 अप्रैल को होने वाले पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाएं और जनता की समस्याओं को सशक्त तरीके से सामने रखें।
यह प्रदर्शन सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि आम जनता की परेशानियों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश बताया जा रहा है।
*सड़कों पर उतरेगी सियासत*
अररिया में कांग्रेस का यह आंदोलन आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल को गरमा सकता है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार इस विरोध पर क्या प्रतिक्रिया देती है और महंगाई के मुद्दे पर क्या कदम उठाए जाते


