सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय का दसवीं कक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित
सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय का दसवीं कक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित
जे टी न्यूज, बेगूसराय : को सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय का दसवीं कक्षा का सत्र 2025 -26 का परीक्षाफल प्रकाशित हुआ।सबसे बड़ी बात यह रही की यहाँ का परीक्षाफल सत प्रतिशत रहा । अंश कुमार ने 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं निक्की राज ने 94.8 % तथा विकास कुमार ने93.6% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे । 90% से 95.2% प्राप्त करने वाले में 14 विद्यार्थी तथा 70% से 89% प्राप्त करने वाले में 56 विद्यार्थीगण रहे। शेष विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर उत्तीर्णता हासिल की । विषयों के आधार पर अधिकतम अंक पाने वालों का आंकड़ा कुछ इस प्रकार रहा -संस्कृत में 100%, सोशल साइंस में 99%, साइंस में 98% मैथ , इंग्लिश एवं हिंदी में भी अधिकतम 97% रहा

इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों के बीच बड़ा ही उत्साह का वातावरण बना रहा। बच्चों की इस अभूतपूर्व सफलता पर सचिव महोदय श्री अमिताभ जी ने अपने बधाई संदेश में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा की वे इसी तरह जीवन में सफलता की बुलंदियों को छूते रहें। उन्होंने शिक्षको के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भी बधाई दी।

शैक्षणिक महोदया एवं प्राचार्य महोदय ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह अभूतपूर्व सफलता विद्यार्थीगण, शिक्षकगण एवं अभिभावको के त्रिकोणात्मक प्रयास से ही सफल हो सका है।


