45 वीं वाहिनी एसएसबी ने विलुप्त प्रजाति गिद्ध का रेस्क्यू कर किया वन विभाग को सुपुर्द

जे टी न्यूज़ सुपौल शिव शंकर प्रसाद। 45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर सीमा चौकी पिपराही के कार्यक्षेत्र अंतर्गत स्पर संख्या 1090 के पास ग्रामीणों द्वारा एक गिद्ध देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर वन विभाग, वीरपुर को अवगत कराया गया। वन विभाग के कर्मियों के साथ संयुक्त गश्ती अभियान चलाकर उक्त स्थल पर पहुंचकर विलुप्त प्रजाति गिद्ध का सफल रेस्क्यू किया गया। गिद्ध, जो कि विलुप्तप्राय प्रजाति में शामिल है, को सुरक्षित रूप से वन विभाग, वीरपुर को संरक्षण हेतु सुपुर्द किया गया। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं मानव तस्करी जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button