24 अप्रैल 2026 को माकपा एवं किसान सभा ने किसान नेता विश्व देव सिंह मुंडा का 5 वीं स्मृति दिवस मनाया 

24 अप्रैल 2026 को माकपा एवं किसान सभा ने किसान नेता विश्व देव सिंह मुंडा का 5 वीं स्मृति दिवस मनाया

जे टी न्यूज, झारखंड: दिनांक 26 अप्रैल 2026 को माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में किसान नेता विश्व देव सिंह मुंडा का 5 वां स्मृति दिवस सोनाहातु में सम्मान पूर्वक मनाया गया। माल्यार्पण के पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य किसान कौंसिल सदस्य उमेश महतो ने संबोधित करते हुए कहा कामरेड विश्व देव सिंह मुंडा का किसान – मजदूरों के लिए संघर्ष को सदैव याद रखा जाएगा, तीन कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।इस अवसर पर जिला किसान कोंसिल सदस्य प्रेमचंद पातर, अंचल सचिव बसंत मुंडा, किसान नेता गुरूचरण महतो, कार्तिक दास, प्रेम चंद लोहरा, भूतनाथ सिंह मुंडा,फेलू दास जितेन्द्र दास, नंदकिशोर मुंडा , कमलाकांत मुंडा, पुष्कर मुंडा, बलराम महली,महाबीर महतो, सहोदर हजाम आदि उपस्थित थे। विश्व देव सिंह मुंडा अमर रहे आदि नारे लग रहे थे।

Related Articles

Back to top button