गंगा महोत्सव’ का हुआ भव्य आयोजन एक हजार लीटर गंगा जल का हुआ वितरण
गंगा महोत्सव’ का हुआ भव्य आयोजन
एक हजार लीटर गंगा जल का हुआ वितरण
जे टी न्यूज, मधुबनी

मिथिला की पावन भूमि पर संस्कृति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। घनश्यामपुर प्रखंड के जयदेवपट्टी पंचायत में गुरुवार को ‘गंगा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। डॉ. बचनेश्वर झा के संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के विधायक राजेश कुमार मंडल ईश्वर मंडल, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार वाणेश्वरी भगवती स्थान न्यास समिति के सचिव संजीव कुमार झा वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार राय ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बचनेश्वर झा ने वैशाख मास में ‘जलदान’ की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि को ही माँ गंगा, भगीरथ के अथक प्रयासों से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस पुण्य अवसर पर समाज को जोड़ने और अपनी जड़ों को याद करने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर आयोजकों द्वारा एक हजार लीटर गंगा जल का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार ने भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत में गंगा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक दर्जन लोगों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
72 घंटे का अखंड कीर्तन
महोत्सव की रौनक बढ़ाने के लिए 72 घंटे के त्रिरात्रि संकीर्तन का भी शुभारंभ किया गया। इसका आगाज भवानी झा और सोनू दरभंगिया द्वारा किया गया।
इस मौके पर सनातन बोर्ड परिषद के पंडित सदानंद मिश्र, दिलीप कुमार, रामसेवक ठाकुर, वंशीधर मिश्र, अरुण कुमार झा, दिव्यांशु मिश्रा, सुमन मिश्रा, आयुष चौहान समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

