बहरागोड़ा में म‌ई दिवस पर विशाल रै मजदूर – किसान हितों केलिए संघर्ष का लिया गया शपथ 

बहरागोड़ा में म‌ई दिवस पर विशाल रै

मजदूर – किसान हितों केलिए संघर्ष का लिया गया शपथ उत्पादनकारी मजदूर – किसानों पर मोदी सरकार के सबसे बड़े हमले का प्रतिरोध जरूरी – सुफल महतो

जे टी न्यूज, झारखंड: भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी( मार्क्सवादी) एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा में विशाल रैली निकाला गया, अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस अमर रहे, मजदूर दिवस के शहीदों अमर रहे, कौन बनाता हिन्दुस्तान – देश का मजदूर किसान ,मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड रद्द करो, किसान – मजदूर विरोधी बिज और बिजली विधेयक वापस लो, भारत – अमेरिका व्यापार समझौता नहीं चलेगा, मनरेगा वापस करना होगा,काम का घंटा 8 से 12 घंटा बढ़ाना नहीं चलेगा आदि नारे लग रहे थे।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सह माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो ने विस्तृत रूप से म‌ई दिवस गौरवशाली संघर्ष की चर्चा करते हुए कहा 1886 में शिकागो मे मजदूरों का संघर्ष एवं बलिदान ने विश्व के सभी देशों की सरकारों ने अपने देश में 8 घंटे काम का एतिहासिक कानून बनाया, इसके पूर्व पूंजिपतियों द्वारा मजदूरों को 24 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर थे। शहिदों के ख़ून से लथपथ कपड़े के झंडा बना कर मजदूरों के आन्दोलन का निर्णायक जीत हुआ। परन्तु भारत के 12 साल से भाजपा सरकार ने उत्पादनकारी मजदूर – किसानों पर मजदूर – किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की ज़रूरी है, मजदूर – किसान विरोधी 4 लेबर कोड,बिज और बिजली विधेयक, किसान विरोधी भारत – अमेरिका व्यापार समझौता तथा मनरेगा का खात्मा देश के मजदूर – किसानों के लिए मौत की घंटी है, सर्वाधिक, महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण के रास्ते सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सत्ता में आयी सरकार सिर्फ और सिर्फ अंडानी – अंबानी के लिए काम कर रही है, सार्वजनिक कारखाना, रेलवे,हवाई अड्डा, बंदरगाह,खेत, खेती , जल, जंगल जमीन,बीमा सबकुछ कारपोरेट के हवाले करने में मोदी सरकार आमादा है।आज म‌ई दिवस पर इसे रोकने के लिए निर्णायक आन्दोलन जरूरी हो गया है। महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा शासित राज्यों में परिसिमन के नाम पर सीट बढ़ाने के साजिश का संसद में पर्दाफाश हुआ एवं पराजय का सामना झेलना पड़ा।

माकपा राज्य कमिटी सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव स्वपन महतो ने संबोधित करते हुए कहा किसान मजदूर जो उत्पादनकारी वर्ग है मोदी सरकार द्वारा लगातार किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है।

इसके अलावे महिला नेत्री पानमुनी मांझी, दुर्गा मांझी, राजकुमार दुबे ,झंटू मुंडा, गीता महतो,आलादी पा‌ईकारा,पारूण सिंह मुंडा,बासंती नायक,साघुनाथ,साधन नायक, पप्पू दास,अजय गोस्वामी,गौरांग पा‌ईकरा, श्रीकांत नायक ,तपन विशाल, तारकेश्वर घोष, शंकर साहु , रबिंद्र दास आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व नेताजी शीशु पार्क से बहरागोड़ा बाजार, उच्च विद्यालय चौक तक म‌ई दिवस का विशाल रैली निकाला गया, झंडोत्तोलन वरिष्ठ माकपा ने कनहाई मुंडा ने किया ‌।

Related Articles

Back to top button